सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की कामना की गई।