Sainik School Chittorgarh

हिंदी पखवाड़ा – अंतर-सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026
  • September 11, 2026

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 10 सितम्बर 2026 को वरिष्ठ वर्ग की अंतर-सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय “भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है” था, जिसमें नौ सदनों के कैडेटों ने पक्ष-विपक्ष में प्रभावशाली एवं तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने कैडेटों को प्रभावी वक्ता बनने तथा अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने हेतु प्रेरित किया। प्रताप हाउस ने 249 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ वक्ता में कैडेट युगदर्शन सिंह हाड़ा प्रथम, अंश बिलवाल द्वितीय तथा अनामिका चौधरी तृतीय रहे। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।