“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।” सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय की मंगलकामना, सुख-समृद्धि, सफलता एवं सर्वांगीण उन्नति के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्राचार्य, उपप्राचार्या, वरिष्ठ अध्यापकगण, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा कैडेट्स ने श्रद्धापूर्वक पूजा में सहभागिता की। मधुर भजनों से पूरा वातावरण आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से भजन-गायन में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें उनके कर्मयोग, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और विषम परिस्थितियों में भी सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है। यह पावन पर्व विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सौहार्द का संचार करे—इसी मंगलकामना के साथ समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।