Sainik School Chittorgarh

हिंदी पखवाड़ा – अंतर सदनीय हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता–2026
  • September 8, 2026

“समानता ही सशक्त समाज की सच्ची पहचान है।”

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत अंतर सदनीय हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता–2026 के वरिष्ठ वर्ग (कक्षा X एवं XI) का आयोजन दिनांक 07 सितम्बर 2026 को उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ किया गया। प्रतियोगिता का विषय “देश को लैंगिक समानता की जरूरत है” रहा।

प्रतियोगिता में सभी सदनों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों, तर्कों एवं लेखन-कौशल के माध्यम से लैंगिक समानता के महत्व, महिला सशक्तिकरण तथा समान अवसरों की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

यह प्रतियोगिता कैडेट्स में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि, मौलिक चिंतन, अभिव्यक्ति-कौशल एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।