जयमल हाउस द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासन की भावना से मंदिर परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपकों से अत्यंत मनोहारी ढंग से सजाया गया, जिसने सम्पूर्ण परिसर को आध्यात्मिक आभा एवं दिव्य प्रकाश से आलोकित कर दिया। संपूर्ण विद्यालय ने पूर्ण अनुशासन एवं समर्पण के साथ मंदिर परेड में भाग लिया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यालय की सुख-समृद्धि, सफलता एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। दीपों की जगमगाहट, भक्तिमय वातावरण और कैडेट्स की अनुशासित सहभागिता ने इस अवसर को गरिमामय एवं स्मरणीय बना दिया।